Tuesday , April 14 2026

यूपी बीजेपी की नई टीम की कवायद तेज, विनोद तावड़े कर रहे रायशुमारी

यूपी में भाजपा की नई टीम बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े रविवार दोपहर लखनऊ पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में भाजपा नेताओं से अलग-अलग मुलाकात किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मिलने पहुंचे थे।

विनोद तावड़े ने महिला नेताओं में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यमंत्री रजनी तिवारी और महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान से भी एक-एककर बात की। विनोद तावड़े ने पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी से भी बात की है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य से भी मुलाकात करेंगे।

तावड़े सोमवार को भी लखनऊ में रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, वह सीनियर कार्यकर्ताओं और विधायकों से मिलेंगे। माना जा रहा कि तावड़े के दौरे के बाद यूपी भाजपा की नई टीम बनाने और राजनीतिक नियुक्तियों पर मुहर लग सकती है।

उधर, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार दोपहर दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह से मुलाकात में प्रदेश पदाधिकारी नियुक्ति, राजनीतिक नियुक्तियों और आगामी मंत्रिमंडल विस्तार पर बात हुई। इससे पहले, शनिवार को दिल्ली से लौटने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सीएम योगी से मुलाकात की थी।

राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, तावड़े ने अल्पसंख्यक आयोग, माटी कला बोर्ड और बाल संरक्षण आयोग सहित अन्य आयोग के गठन पर रायशुमारी की। मंत्रियों और पदाधिकारियों ने इन बोर्ड और निगम में सभी पात्र जातियों को प्रतिनिधित्व देने की बात कही।

तावड़े ने मंत्रियों और पदाधिकारियों से मुलाकात में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी माहौल पर बात की। उन्हें सरकार और संगठन के स्तर पर कुछ सुधार की गुंजाइश जताई। ओबीसी, दलित और अगड़ी जातियों में खासतौर ब्राह्मण समाज को साधने की राय दी।

सूत्रों के मुताबिक, अधिकांश मंत्रियों और पदाधिकारियों ने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करने से मना किया। केवल खाली 6 सीटों पर ही मंत्री बनाने, बहुत जरूरी होने पर ही 2-4 मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को मौका देने का सुझाव दिया। साथ ही पंकज चौधरी की नई टीम में भी जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के साथ सभी जातियों के नेताओं को प्रतिनिधित्व देने की बात कही।

Check Also

मेरठ: सेंट्रल मार्केट में महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया

रविवार को व्यापारियों ने परिवार सहित हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *