Friday , March 27 2026

सनोज मिश्रा बोले- मोनालिसा जिहादियों के जाल में फंसी, छेड़छाड़ के आरोप पर सफाई दी

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा प्रयागराज कुंभ मेले से चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले के आरोपों के बाद पहली बार सामने आए। वीडियो जारी कर उन्होंने बुधवार को कहा- आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए। हालांकि, मुझे उतना अफसोस नहीं है, क्योंकि मैंने एक सार्थक और ईमानदार प्रयास किया था।

उन्होंने कहा- जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा को ट्रेनिंग देकर आरोप लगवाए जा रहे, लेकिन उनका पूरा परिवार मां, बहन, पिता जय सिंह के साथ सभी सनातनी लोग मेरे साथ हैं। लव-जिहाद की लड़ाई रुकेगी नहीं। ये कोई पहली बार नहीं है, जब मेरे चरित्र पर सवाल उठाया गया। हर बार लोग बेनकाब हुए हैं। इस बार भी होंगे।

मोनालिसा ने मंगलवार को डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए थे। केरल के कोच्चि में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है। उसने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ। परिवार ने भी मेरा साथ नहीं दिया। कहा गया कि यह तुम्हारी पहली फिल्म है। क्या पहली फिल्म के लिए रेप करवाओगे?

मोनालिसा ने केंद्र-केरल और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा मांगी थी

मोनालिसा ने केंद्र सरकार के साथ केरल और मध्य प्रदेश सरकार से मदद मांगी थी। कहा था- उन्हें और उनके पति फरमान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनके पोस्टर जलाए जा रहे। डायरेक्टर उनके बारे में गलत बातें फैला रहा। वह ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं करना चाहतीं।

मोनालिसा बोलीं- पति से अलग किया तो दोनों सुसाइड कर लेंगे

मोनालिसा ने कहा- पति के खिलाफ शादी को लेकर गलत आरोप न लगाए जाएं। दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। डायरेक्टर उनकी शादी को लव जिहाद बता रहा है। समाज में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहा है। अगर उन्हें उनके पति से अलग करने की कोशिश की गई तो दोनों आत्महत्या कर लेंगे।

फरमान बोले- डायरेक्टर आतंकवादी बता रहा

फरमान ने भी आरोप लगाया कि डायरेक्टर उन्हें आतंकवादी बता रहा है। मुस्लिम परिवार में जन्म लेने और उनका नाम फरमान खान होने के कारण उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। वह श्री नारायण गुरु में विश्वास रखते हैं। उन्होंने उसी के एक मंदिर में शादी की है।

Check Also

शंकराचार्य को हाईकोर्ट से राहत: बटुकों से यौन शोषण केस में अग्रिम जमानत मंजूर

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की जमानत बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली। कोर्ट ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *