राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में शुक्रवार दोपहर हुई बूंदाबांदी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। लोग घरों में दुबक गए हैं। आसमान में छाए बादलों और पछुआ पवनों के कारण पहले से ही लोग ठंड से परेशान थे। बारिश के बाद गलन बढ़ गई है। हाल ये है कि मफलर, टोपी, जैकेट लादने के बाद भी लोग ठिठुर रहे हैं। सुबह और शाम के वक्त कई इलाकों में घना कोहरा रहता ह। इसके पहले, लखनऊ के रात के पारे में लगातार वृद्धि और दिन के पारे में गिरावट हो रही थी। शुक्रवार को बारिश से दिन के हालात भी बदल गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कई दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। एक जनवरी को अधिकतम व न्यूनतम तापमान 19.3 व 8.4 डिग्री रहा, दो जनवरी को क्रमश: 18.4 व 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi