Sunday , September 20 2026

महाराष्ट्र के साथ जारी सीमा विवाद पर कर्नाटक विधानसभा में प्रस्ताव पेश, जानिए पूरा मामला

र्नाटक विधानसभा ने महाराष्ट्र के साथ सीमा मुद्दे पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। इसमें राज्य के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। सर्वसम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव में महाराष्ट्र द्वारा निर्मित सीमा विवाद की निंदा की गई है।

 पंचमसाली लिंगायतों ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर बेलगावी जिले में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि बेलगावी में कर्नाटक राज्य विधानसभा का सत्र चल रहा है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों पड़ोसी राज्यों में 56 साल से जारी सीमा विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए तीन मंत्रियों की एक समिति गठित की है। समिति में दोनों राज्यों का एक एक मंत्री शामिल है।

दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद गहरा रहा है। सीमाओं पर प्रदर्शन हो रहे हैं। बीते दिनों बस व ट्रकों पर पथराव  उग्रता भी नजर आई थी। कर्नाटक के बेलगावी में चल रहे विधानसभा सत्र में मंगलवार को आधे दिन तक सीमा विवाद पर चर्चा हुई थी।

Check Also

राम मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता के चयन पर असमंजस, नाम को लेकर बनी हुई है सहमति की कमी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रवक्ता के चयन को लेकर अभी सहमति नहीं बन ...