पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को एक बम धमाके से थर्रा गया। बम धमाका एक आत्मघाती हमलावर ने किया था। उसके साथ एक महिला भी थी। धमाके में दोनों की मौके पर मौत हो गई।
धमाका इस्लामाबाद के पॉश बाजार I-10 एरिया में हुआ। इस इलाके में बाजार, विश्वविद्यालय और सरकारी कार्यालय हैं। धमाके की चपेट में आकर अदील नाम के एक पुलिस ऑफिसर की मौत हो गई।
विस्फोट की चपेट में आकर पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें इस्लामाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस उप महानिरीक्षक सोहेल जफर चट्ठा ने बताया कि सुबह 10:15 बजे इस सड़क पर एक संदिग्ध टैक्सी आ रही थी। एक मर्द और एक महिला सवार थे। पुलिस के ईगल स्क्वाड ने टैक्सी को इंटरसेप्ट कर रोका। लंबे बालों वाला लड़का गाड़ी के अंदर गया और उसने खुद को और गाड़ी को धमाके से उड़ा दिया। धमाके में आतंकी मौके पर मारे गए। एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है। चार पुलिसकर्मी जख्मी हैं।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi