Thursday , November 5 2026

कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब लोगों को जल्द लगेंगी भारत बायोटेक की Nasal Vaccine

चीन समेत दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस  के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.

कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सरकार ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन  को बूस्टर डोज क तौर पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम में शामिल कर लिया है. इसके साथ ही सरकार ने इसकी कीमतें भी निर्धारित कर दी है.

भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन की कीमत 800 रुपये + 5 प्रतिशत जीएसटी होगी. हालांकि, अस्पताल इसमें अपना चार्ज जोड़ सकते हैं. बताया जा रहा है कि सरकार ने नेजल वैक्सीन की कीमत तय की है और बूस्टर डोज के तौर पर मंजूरी दे दी है कंपनी प्राइवेट सेंटर्स पर इस वैक्सीन की कीमत 1200 रुपये रखना चाहती थी.

नेजल वैक्सीन  अभी तक लगाई नहीं जा रही है, हालांकि सरकार से कोविन पोर्टल पर लिस्ट करने की मंजूरी मिल गई है. कुछ ही दिनों में यह वैक्सीन कोविन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी और इसे बुक किया जा सकेगा.

Check Also

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल के सुहास सुब्रमण्यम की जीत: वर्जीनिया से दोबारा बने सांसद, जानें कितने वोट मिले

अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। चुनाव में भारतीय ...