Tuesday , March 24 2026

अब भोजपुरी महोत्सव 23 अगस्त को

अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व मे भोजपुरी महोत्सव का आयोजन दिनांक 23 अगस्त 2025 को विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह लोकनिर्माण विभाग हजरतगंज लखनऊ मे किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम पूज्य योगीआदित्यनाथ महराज जी माननीय मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश तथा माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी एवं माननीय ब्रजेश पाठक जी उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश,मा0 श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तरप्रदेश, माननीय श्री धर्मपाल जी संगठन मंत्री भाजपा उत्तरप्रदेश, माननीय दयाशंकर सिंह जी परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)उत्तरप्रदेश सहित कई सांसद, विधायक, एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहेगे। भोजपुरी के सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी, सुरेश शुक्ला, अवधेश, संजय यादव, सुरेश कुशवाह, रविशंकर देहाती,अंगद राम ओझा, सहित लगभग 100 से अधिक लोक कलाकार भाग लेगे। इसके साथ ही 10 से अधिक सुप्रसिद्ध भोजपुरी कवि अपनी हासय कविता पाठ करेगे।इस महोत्सव मे समाज मे उतकृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवी,अधिकारी, पत्रकार, शिक्षक, वैज्ञानिक, साहित्यकार,डाक्टर,आदि 51 लोगो को भोजपुरी गौरव, भोजपुरी शिरोमणी,एवं विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व मे 40 वर्षो से भोजपुरी भाषा, संस्कृत, लोक कला को संरक्षण संवर्धन के लिए लगातार कार्यक्रम के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है। भोजपुरीसमाज की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और संरक्षित करना भोजपुरी महोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है। भारत से सैकड़ो वर्ष पूर्व बिहार और पूर्वाचल के गिरमिटिया मजदूर बनकर मारीशस, सूरीनाम, ट्रीनीदाद टुवैको, नीदरलैंड, सिंगापुर, थाईलैंड, फिजी,आदि देशो में भोजपुरीसमाज के लोग अपनी संस्कृति को संरक्षण संवर्धन कर जिंदा रखे। अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने छठमहापर्व पर राष्ट्रीय अवकाश एवं भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा देने की भी मांग की। आज की तारीख बैठक में समाज के पदाधिकारीओ में श्री मनोज सिंह राष्ट्रीय महासचिव, रामयतन यादव, वेद प्रकाश राय, हनुमान यादव, अम्बरीश राय, जितेन्द्र सोनकर, संजय सिंह, रामविलास यादव, अवधेश, अंगद राम ओझा आदि सैकड़ो पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।

Check Also

अखिलेश बोले- यूपी में लॉ एंड ऑर्डर चरमराया, गोरखपुर में पूर्व पार्षद की बेटी ने सच कहा है

रविवार को अखिलेश यादव ने मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह के दौरान लखनऊ में कई महिलाओं को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *