प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मामले में मालदीव के मंत्रियों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस विवाद के बाद व्यपारियों को मालदीव के बदले लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार जैसे द्वीपों में निवेश करने पर विचार करने के लिए कहा जा रहा है। इसी बीच अंडमान निकोबार के पूर्व भाजपा सांसद विष्णु पद रे ने भी मालदीव सरकार पर नराजगी जताई है। उन्होंने इस विवाद के बीच कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।
भाजपा सांसद ने कांग्रेस को घेरा
विष्णु पद रे ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप की यात्रा को एतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी का लक्षद्वीप दौरा एतिहासिक था। कांग्रेस सरकार के दौरान लक्षद्वीप में एक भी विकास कार्य नहीं किए गए थे। किसी भी कांग्रेसी पीएम ने वहां कदम भी नहीं रखा था। मालदीव हमारा पड़ोसी है और मित्र देश है।, लेकिन हमने यह भी देखा कि कुछ शब्दों ने कितना नुकसान पहुंचाया है। पीएम मोदी ने लक्षद्वीप को एक शानदार पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित किया है, जिससे कि दुनियाभर के लोग यहां घूमने के लिए आ सके।
भारत-मालदीव विवाद पर अंडमान और निकोबार में टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन विनोद ने कहा, पीएम मोदी ने अन्य राज्यों की तरह लक्षद्वीप का भी दौरा किया, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। एक साल पहले पीएम मोदी ने देखो अपना देश अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत उन्होंने भारतीयों से विदेशों की यात्रा करने से पहले अपने देश की यात्रा करने की अपील की थी। आप मालदीव, बाली और इंडोनेशिया से बेहतर और सुंदर जगह अपने देश में ही पाएंगे।
बता दें कि दो जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था और इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। उन्हंने स्नॉर्कलिंग पर हाथ आजमाने के अपने अनुभव को भी उल्लेख किया था। पीएम मोदी के इस पोस्ट पर लक्षदीप की मंत्री मरियम शिउमा ने भारत के प्रधानमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी के साथ उनका मजाक उड़ाया था। उनकी पोस्ट में पीएम मोदी की लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें भी थी।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi