पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने पिता संजय गांधी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को भावुक पोस्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें संजय गांधी लोगों के बीच नजर आ रहे हैं। वरुण गांधी ने लिखा कि वह (संजय गांधी) असाधारण शक्ति, दूरदर्शिता और जीवटता वाले व्यक्ति थे। बता दें कि संजय गांधी का 14 दिसंबर 1946 में जन्म हुआ था। 23 जून 1980 को उनका निधन हो गया था। सांसद वरुण गांधी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह पार्टी लाइन से हटकर मुखर होकर बोलते हैं। बताया जाता है कि उनके पिता संजय गांधी भी हर मुद्दे पर मुखर होकर बोलते थे।
पिता के 77वें जन्मदिन पर वरुण गांधी ने भावुक पोस्ट कर लिखा, ‘मेरे पिता की मृत्यु तब हो गई जब वो महज 33 वर्ष के थे। वह एक असाधारण शक्ति, दूरदर्शिता और जीवटता वाले व्यक्ति थे। आज, उनकी 77वीं जयंती है। मैं मातृभूमि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सलाम करता हूं और भारत को उनके सपनों का देश बनाने के लिए उनके अटूट समर्पण और अथक प्रयासों को सलाम करता हूं। और मैं उनके अधूरे मिशन को हासिल करने का प्रयास करने का संकल्प लेता हूं…जय हिंद जय भारत’।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi