Thursday , November 5 2026

भारतीय रेलवे ने माल लदान से की एक लाख करोड़ से अधिक की कमाई, हासिल किया लक्ष्य

भारतीय रेलवे ने इस वर्ष अप्रैल से नवंबर तक एक हजार मीट्रिक टन से अधिक माल ढुलाई का लक्ष्य हासिल किया है। रेल मंत्रालय ने कहा कि यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की ढुलाई की तुलना में लगभग 36 मीट्रिक टन से अधिक है मंत्रालय ने कहा कि इस वर्ष अप्रैल से नवंबर तक रेलवे ने एक लाख 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4 हजार करोड़ रुपए अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि इस साल नवंबर के दौरान रेलवे ने कोयले में लगभग 65 मीट्रिक टन, लौह अयस्क में 14 मीट्रिक टन से अधिक, पिग आयरन और तैयार स्टील में लगभग 5 मीट्रिक टन और उर्वरक में लगभग 6 मीट्रिक टन की ढुलाई की है।

Check Also

GST Collection Record: त्योहारों ने बढ़ाई सरकार की कमाई, जीएसटी संग्रह में सालाना बढ़ोतरी से खजाना भरा

देश में त्योहारी सीजन के बीच सरकार के राजस्व में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई ...