Wednesday , November 4 2026

‘अंतरिक्ष से भी दिखेगा कच्छ में बन रहा ग्रीन एनर्जी पार्क’, अदाणी ने किया इतने निवेश का एलान

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के दौरान राज्य में ग्रीन एनर्जी और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अगले पांच वर्षो में 2 लाख करोड़ रुपये (24 अरब डॉलर) के निवेश का एलान किया। अदाणी ने कहा कि इस निवेश से राज्य में लगभग एक लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा हो सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिखर सम्मेलन के पिछले संस्करण में कंपनी ने 55,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई थी। उन्होंने कहा कि इसमें से कंपनी पहले ही 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी है।

अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने कहा कि कंपनी वर्तमान में कच्छ में 25 वर्ग किलोमीटर में फैले 30 गीगावॉट क्षमता के साथ एक ग्रीन एनर्जी पार्क का निर्माण कर रही है, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देता है। अदाणी ने कहा कि 2014 के बाद से भारत ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 185 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय में 165 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है, जो भू-राजनीतिक और महामारी से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए अद्वितीय है।

Check Also

GST Collection Record: त्योहारों ने बढ़ाई सरकार की कमाई, जीएसटी संग्रह में सालाना बढ़ोतरी से खजाना भरा

देश में त्योहारी सीजन के बीच सरकार के राजस्व में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई ...