Saturday , March 28 2026

योगी के मंत्री को डीएम ने 45 मिनट कराया इंतजार, असहज होकर मंत्री झल्लाकर लौटे…

कन्नौज से एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण को जिला दौरे के दौरान डीएम आशुतोष अग्निहोत्री ने कथित तौर पर लंबा इंतजार कराया. खबरों के मुताबिक डीएम साहब का मंत्री ने लगभग 45 मिनट तक इंतजार किया, लेकिन डीएम मौके पर नहीं पहुंचे. जिससे मंत्री असहज होकर कार्यक्रम स्थल से वापस लौट गए. बता दें, कन्नौज के DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री हैं.

मंत्री ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए डीएम को पत्र लिखा है. डीएम ही नहीं SDM और ADM भी मंत्री जी के आने के 15 मिनट बाद मौके पर पहुंचे थे. कन्नौज में एक कार्यक्रम के लिए मंत्री असीम अरुण को बतौर मुख्य अतिथि शाम 5:30 बुलाया गया था. लेकिन इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने उनके प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया, जिसके बाद उन्होंने डीएम को पत्र भेजा है.

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा विवाद प्रोग्राम में जिलाधिकारी, ADM और SDM के दैरी से आने से शुरू हुआ. प्रोग्राम में मंत्रीजी तय समय पर पहुंच गए, जिसका किसको अंदाजा नहीं था. अधिकारियों को शायद लगा होगा कि कार्यक्रम में मंत्री भी देरी से ही आएंगे. जब मंत्री जी वहां पहुंचे तो न डीएम आए, न SDM और न ही ADM. बाद में घोषणा की गई कि डीएम के आने के बाद ही कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. जिसके बाद मंत्री जी 45 मिनट इंतजार किया.

इसके बाद भी डीएम साहब नहीं आए तो मंत्री जी ने भी सोचा कि अब क्या करें. उसके बाद उठे और कार्यक्रम से निकल पड़े. मंत्री असीम अरुण नेता से पहले आईपीएस अधिकारी थे. ऐसे में अधिकारियों से जुड़े अनुशासन को लेकर उन्हें अच्छी समझ है.

पत्र में क्या लिखा?

डीएम को पत्र लिखते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा मोहन अग्निहोत्री जी मैं कन्नौज में कार्यक्रम के दौरान हुए अव्यवस्था पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं. जिसके बाद मंत्री जी ने कई पाइंट कार्यक्रम में देरी और अव्यवस्था के बारे में डीएम को अवगत कराया.

Check Also

Ram Navmi: अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, 4 मिनट तक प्रभु श्रीराम के मस्तक पर विराजमान रहीं

करीब 8,000 मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, कीर्तन और सत्संग का आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *