Tuesday , April 14 2026

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- सत्ता वियोग में बेचैन अखिलेश यादव

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा- 2047 तक यूपी में सपा का और देश में कांग्रेस का नंबर नहीं है। उन्होंने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा- अखिलेश यादव सत्ता वियोग में बेचैन हैं। यूपी की जनता उनकी सैफई विदाई की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा-भाजपा ही वर्तमान है, भाजपा ही भविष्य है। असम में तीसरी और बंगाल में पहली बार कमल खिलने जा रहा है। 4 मई, दीदी गई।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को आगरा में हैं। फतेहाबाद रोड स्थित होटल मरक्युरस में आयोजित नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में पहुंचे।

यहां देश से आए एलआईसी के विकास अधिकारियों से कहा-जो लोग अभी बीमा कवरेज में नहीं हैं, उन्हें बीमा से लाभान्वित किया जाए। बड़ी-बड़ी पॉलिसियों के साथ-साथ छोटी-छोटी पॉलिसी भी लाई जाएं, जिससे कि आम आदमी भी इनका लाभ ले सकें।

डिप्टी सीएम बोले-अखिलेश यादव बेचैन

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा- यूपी की जनता अखिलेश यादव के सैफई विदाई की तैयारी कर रही है। 2027 नहीं, 2047 तक उनके आने का नंबर नहीं है। उनकी बौखलाहट है, इसलिए सरकार पर बेवजह के आरोप लगाते हैं।

बंगाल में खिल रहा कमल

डिप्टी सीएम ने कहा-बंगाल में कमल खिलने जा रहा है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की जनता से जो वादो किए हैं, सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा किया जाएगा। 4 मई…दीदी गई। वहीं, केशव प्रसाद मौर्य ने असम चुनाव पर कहा-असम में हेमंत बिस्वा सरमा तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है।

Check Also

मेरठ: सेंट्रल मार्केट में महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया

रविवार को व्यापारियों ने परिवार सहित हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *