Thursday , April 9 2026

यूपी में आबकारी विभाग में बंपर भर्ती: 722 आबकारी सिपाहियों के लिए आया विज्ञापन, जानिए कब लास्ट डेट

आबकारी विभाग में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को आबकारी सिपाही भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। 4 जून से ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा किए जाएंगे, आवेदन और शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 24 जून निर्धारित की है। आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क समायोजन 1 जुलाई तक किया जा सकेगा।

आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि आबकारी सिपाही के 612 और आबकारी सिपाही विशेष चयन के 110 पदों पर भर्ती होगी। आबकारी सिपाही भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लि 246, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 128, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 12, अन्य पिछड़ा वर्ग के 165 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 61 पद आरक्षित है।

उन्होंने बताया कि आबकारी सिपाही विशेष चयन में अनारक्षित वर्ग के लिए एक भी पद नहीं है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 46, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 14, ओबीसी के लिए 50 पद आरक्षित है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी एक भी पद आरक्षित नहीं है।

Check Also

बरेली में घर टूटा तो महिलाएं फूट-फूटकर रोईं, बोलीं- खुदा इंसाफ जरूर करेगा

बरेली में मंगलवार को बुलडोजर से अवैध मकानों-दुकानों को ढहा दिया गया। इंटर कॉलेज, पेट्रोल ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *