Friday , April 10 2026

अखिलेश बोले- कोडीन के बाद अब किडनी भाई भी मिले; इस कांड पर OTT आएगी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा-‘कालीन भाई, कोडीन भाई और कानपुर आते-आते किडनी भाई भी मिल गए हैं। भाजपा सरकार में यहां किडनी निकाली जाती है। जांच होगी तो बहुत कुछ साफ हो जाएगा। अब लगता है किडनी कांड पर भी कोई नई OTT आ जाएगी। कानपुर को बदनामपुर बना दिया गया है।’

बुधवार को कानपुर में वह अपने सिक्योरिटी गार्ड रंजन पहलवान के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने आए थे। अखिलेश ने कहा- धुरंधर फिल्म के पोस्टर किसने और कहां लगाए, यह भाजपा वाले ही बता सकते हैं। भाजपा वालों की तो कई फिल्में रिलीज होते ही फ्लॉप हो गईं।

मेट्रो, ऊंची चमनियां…यह सब सपा की देन हैं

अखिलेश ने कहा- आज जब हम कानपुर पहुंचे तो हमें मेट्रो के पिलर दिखाई दिए। पिलर देखकर लगा कि ये समाजवादी पार्टी की देन है। यहां से जब हम आगे बढ़े तो रास्ते में पनकी की तरफ ऊंची चिमनियां दिखाई दीं, वो भी समाजवादी की देन हैं। अगर आगे भोगनीपुर या घाटमपुर की तरफ जाएंगे, तो भी सपा के ही काम दिखाई देंगे।

बंगाल के लोग ममता दीदी को जिताएं

बंगाल की जनता से अपील है कि हिम्मत और बहादुरी से ममता दीदी को बहुमत से जिताएं। आपका और बंगाल का एक-एक वोट लोकतंत्र बचाने के लिए होगा। हर तरफ बस दीदी ही दीदी हैं। ममता बनर्जी जीतेंगी और जो अन्याय हो रहा, उसे खत्म करने के लिए वोट होगा। इसी वजह से भाजपा वाले घबराए हुए हैं। इसीलिए चुनाव आयोग का सहारा ले रहे हैं।

भाजपा वालों ने मुस्लिम लोगों के वोट कटवाए

वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि PDA प्रहरी बनाए गए हैं। ये लोग इसकी निगरानी कर रहे हैं। हमारे प्रहरियों ने कानपुर में ही एक मामला पकड़ा था। जो साइन करना नहीं जानता था और मुस्लिम का एक वोट काट दिया गया था। उस मामले में किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा वालों ने मुस्लिम लोगों के वोट कटवाए हैं, लेकिन इलेक्शन कमेटी ने एक पर भी कार्रवाई नहीं की।

Check Also

योगी ने वैज्ञानिकों से पूछा- मौसम बार-बार क्यों बिगड़ रहा; लखनऊ में किस्सा सुनाया

सीएम योगी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उन्होंने वैज्ञानिकों से बातचीत का एक किस्सा सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *