Tuesday , March 24 2026

अजय कपूर ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ अब होंगे बीजेपी के साथ,चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव को लेकर जहां परिया प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने में व्यस्त हैं,तो वही दूसरी तरफ पार्टी के नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला भी जोरों पर है, लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होना अभी बाकी है लेकिन उससे पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है,,कानपुर की राजनीति का एक बड़ा चेहरा माने जाने वाले पूर्व विधायक अजय कपूर ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है और चर्चाएं हैं कि वह आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं.
अजय कपूर कांग्रेस के एक बड़े नेता थे और वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव थे कांग्रेस उन्होंने बिहार का सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी थी कानपुर से विधायक रह चुके अजय कपूर को कांग्रेस कानपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती थी, लेकिन उससे पहले ही अजय कपूर ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है और जानकारी के मुताबिक वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं

अजय कपूर ने अपने एक्स बायो से कांग्रेस हटाया
अजय कपूर ने एक्स बायो से कांग्रेस हटा दिया है जिसके बाद उनकी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गई है। अजय कपूर तीन बार कानपुर से विधायक रह चुके हैं और राहुल गांधी के करीबी भी माने जाते हैं। अजय कपूर बीते दिनों राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल हुए थे। इस दौरान अजय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के ठीक बगल में बैठे थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी अजय कपूर को लोकसभा चुनाव में कानपुर सीट से उतारना चाहती थी। हालांकि, ऐसा अब ऐसा लग रहा है कि अजय इससे पहले ही अपना रास्ता बदल चुके हैं।

सूत्रों के माने तो अजय कपूर को भाजपा में शामिल कराने की जो भूमिका है वह उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की रही है, बृजेश पाठक ने अजय कपूर की मुलाकात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में कई बार कराई जिसके बाद राजनाथ सिंह ने अजय कपूर को भाजपा में आने की सलाह दी,, राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चाएं हैं कि अजय कपूर को कानपुर से भाजपा अपना उम्मीदवार बना सकती है,, ऐसा इसलिए क्योंकि अभी कानपुर से भाजपा ने अपना प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है ऐसे में चर्चाएं की अजय कपूर को बीजेपी में आने के बाद उन्हें भाजपा कानपुर से लोकसभा का टिकट भी दे सकती है

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है तो वहीं समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, जिसमें समाजवादी पार्टी ने अपने 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है

और ये भी पढ़े:https://www.satyamorcha.com/muslim-league-reached-supreme-court-requesting-ban-on-caa/

Check Also

अखिलेश बोले- यूपी में लॉ एंड ऑर्डर चरमराया, गोरखपुर में पूर्व पार्षद की बेटी ने सच कहा है

रविवार को अखिलेश यादव ने मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह के दौरान लखनऊ में कई महिलाओं को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *