Sunday , June 21 2026

आम आदमी पार्टी ने किया दिल्ली नगर निगम के मेयर प्रत्याशी के नाम का एलान

 दिल्ली नगर निगम के मेयर प्रत्याशी के नाम का ऐलान आम आदमी पार्टी ने कर दिया है। आप ने शेली ओबेरॉय को दिल्ली एमसीडी के मेयर का कैंडिडेट बनाया है।डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल को प्रत्याशी बनाया गया है।

आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शेली ओबेरॉय काफी उच्च शिक्षित महिला हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर डॉ.शेली ओबेरॉय पहली बार पार्षद का चुनाव जीती हैं।  दिल्ली का स्मार्ट सिटी बनाना उनका लक्ष्य होगा।

दिल्ली में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाले पार्षद आले मोहम्मद इकबाल, आम आदमी पार्टी के विधायक शोएब इकबाल के बेटे हैं। शोएब इकबाल छह बार से दिल्ली में विधायक हैं।

250 सीटों वाले दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत पा लिया है। जबकि बीजेपी को 104 सीटें मिली है। भाजपा 15 साल बाद नगर निगम का चुनाव हारी है। इस बार कांग्रेस को महज 9 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है।

Check Also

विपक्ष पर भाजपा का हमला, कहा- राजनीतिक लाभ के लिए फैलाया जा रहा तनाव

उत्तराखंड में भाजपा नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ विपक्ष के हालिया प्रदर्शनों को लेकर सियासत ...