Wednesday , November 4 2026

SBI में बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी? मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पदों के लिए आज से आवेदन, जानें चयन का आधार

बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी पाने का अवसर है। एसबीआई ने मैनेजर (सिक्योरिटी) और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) के कुल 60 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती का विज्ञापन नंबर CRPD/SCO/2026-27/28 है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और सेना या अर्धसैनिक बलों में सेवा के अनुभव से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

एसबीआई की इस भर्ती के तहत कुल 60 पद भरे जाएंगे। इनमें मैनेजर और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) के पद शामिल हैं। वर्गवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • सामान्य वर्ग: 25 पद
  • ओबीसी: 16 पद
  • एससी: 9 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 6 पद
  • एसटी: 4 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। आयु सीमा 25 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • मैनेजर (सिक्योरिटी): सेना में मेजर या उससे ऊपर के पद पर कम से कम 10 साल की कमीशन सेवा होनी चाहिए। नौसेना और वायुसेना में समकक्ष रैंक का अनुभव भी मान्य है। अर्धसैनिक बलों के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 10 साल की सेवा के साथ डिप्टी कमांडेंट होना जरूरी है।
  • डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी): सेना में कैप्टन या उससे ऊपर के पद पर कम से कम पांच साल की कमीशन सेवा जरूरी है। अर्धसैनिक बलों में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में पांच साल का अनुभव होना चाहिए।

दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित SHAPE-1 चिकित्सा मानक भी पूरा करना होगा।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे और इसके लिए दो घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में चार भाग होंगे:

  • रीजनिंग
  • अंग्रेजी
  • सामान्य जागरूकता
  • प्रोफेशनल नॉलेज

प्रोफेशनल नॉलेज सेक्शन 100 अंकों का होगा और इसी के अंक मेरिट सूची में शामिल किए जाएंगे। बाकी तीन सेक्शन केवल क्वालिफाइंग होंगे। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

एसबीआई में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पद अलग-अलग वेतनमान के तहत आते हैं।

  • मैनेजर (MMGS ग्रेड-3): 85,920 से 1,05,820 रुपये तक।
  • डिप्टी मैनेजर (MMGS ग्रेड-2): 64,820 से 93,960 रुपये तक।

इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, शहर प्रतिपूर्ति भत्ता, भविष्य निधि, एनपीएस के तहत पेंशन और चिकित्सा सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तारीखें

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 4 नवंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 25 नवंबर 2026
  • संभावित परीक्षा: दिसंबर 2026 या जनवरी 2027

कहां और कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से पंजीकरण करें, जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Check Also

KGMU धर्मांतरण केस में नया मोड़: कथित धर्मांतरण और धमकी के मामले में प्रशासन की भूमिका पर सवाल, STF जुटा जांच में

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कथित धर्मांतरण और ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *