Sunday , September 6 2026
Breaking News

सहारनपुर मस्जिद विवाद: अखिलेश बोले- जो दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करते, वे सच्चे सनातनी कैसे हो सकते हैं?

सहारनपुर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करते, वे सच्चे सनातनी नहीं हो सकते। अखिलेश ने कहा कि दूसरों की आस्था का सम्मान करना सनातन धर्म की भावना है।

मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश ने साधा निशाना

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को समाज और आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शक बताया।

सहारनपुर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करते, वे सच्चे सनातनी कैसे हो सकते हैं।

बोले- सच्चा हिंदू कभी दूसरों का अपमान नहीं करता

अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरों की आस्था से खिलवाड़ करना सनातन धर्म की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सच्चा हिंदू कभी दूसरे धर्म या उसकी आस्था का अपमान नहीं करता।

सपा अध्यक्ष ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की अवधारणा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पूरी धरती और समाज को एक परिवार मानने की सीख देता है।

राम मंदिर चंदे को लेकर भी भाजपा पर हमला

अखिलेश यादव ने राम मंदिर चंदे को लेकर भी भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘राम धन’ का गबन करने वाले अब घबराए हुए हैं और इसे सांप्रदायिक मुद्दा बनाने का रास्ता तलाश रहे हैं।

उन्होंने भाजपा के पुराने राजनीतिक दौर का जिक्र करते हुए दावा किया कि पार्टी पहले अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि दिखाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी साथ लेकर चलती थी। अखिलेश ने कहा कि पार्टी के शुरुआती दौर में उसके चंदे में मुस्लिम समाज की भी हिस्सेदारी थी।

लखनऊ की ‘लाल बिल्डिंग’ को लेकर भी निशाना

सपा प्रमुख ने लखनऊ की ‘लाल बिल्डिंग’ का जिक्र करते हुए भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस इमारत को लेकर पहले से भ्रष्टाचार की चर्चाएं होती रही हैं।

अखिलेश ने संबंधित अधिकारियों पर भी आरोप लगाए और कहा कि कुछ अधिकारियों की पहले गोरखपुर में तैनाती रही है और कथित अनियमित कार्यशैली को वे लखनऊ लेकर आए हैं। उन्होंने इसे तंज कसते हुए ‘गोरखधंधा’ करार दिया।

26 हजार प्राथमिक स्कूल बंद होने का दावा

अखिलेश यादव ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब 26 हजार प्राथमिक स्कूल बंद हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में आने पर इन स्कूलों को दोबारा खोलने का काम करेगी। अखिलेश ने शिक्षकों को समाज और आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा के अलावा दूसरे कामों में नहीं लगाया जाना चाहिए।

शिक्षकों को लेकर कही यह बात

अखिलेश ने कहा कि शिक्षक बच्चों का भविष्य बनाने का काम करते हैं और आने वाले समय में शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं दिया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जर्जर स्कूल की फोटो या वीडियो बनाने पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। साथ ही शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा दूसरे कामों में लगाए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

लैपटॉप योजना का भी किया जिक्र

अखिलेश यादव ने सपा सरकार के दौरान विद्यार्थियों को बांटे गए लैपटॉप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज भी बच्चे बताते हैं कि लैपटॉप ने उनकी पढ़ाई में मदद की और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला।

उन्होंने शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में पिछली सपा सरकार के फैसलों का उल्लेख करते हुए अपनी सरकार के कामों को भी गिनाया।

Check Also

11 साल में 13 बार मेट्रो की सवारी कर चुके हैं पीएम मोदी, 2023 के बाद फिर किया सफर

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज होने वाली हैं। चुनाव में करीब ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *