Wednesday , August 12 2026

मंडी हाउस पर राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर प्रदर्शन, पप्पू यादव को पुलिस ने रोका तो सड़क पर बैठे

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी के मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली के मंडी हाउस पर बड़ी संख्या में साधु-संतों ने प्रदर्शन किया। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी संतों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदर्शन में हनुमानगढ़ी के संतों समेत करीब 500 महंत और महामंडलेश्वर शामिल हुए। प्रदर्शनकारी राम मंदिर चढ़ावा मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। इसके लिए मंडी हाउस से प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करने की तैयारी थी।

पुलिस ने मार्च की अनुमति नहीं दी

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और इलाके में लागू भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रदर्शनकारियों को जुलूस निकालने और भीड़ जुटाने से रोका। पुलिस के रोकने पर कई संत सड़क पर बैठ गए। इस दौरान पप्पू यादव भी सड़क पर लेट गए।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितता के मामले में कार्रवाई की मांग की।

पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

प्रदर्शन के दौरान सड़क पर लेटे हुए अपनी तस्वीरें पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं। पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए चढ़ावा मामले में कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने बाद में पप्पू यादव को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंडी हाउस इलाके में पुलिस बल तैनात रहा।

गौरतलब है कि इससे पहले संसद में दानपात्र से पैसे निकालने का प्रदर्शन करने को लेकर भी पप्पू यादव को संत संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ा था। इस मामले को लेकर उनके खिलाफ अलग-अलग जगहों पर शिकायतें भी दी गई थीं।

Check Also

राम मंदिर ट्रस्ट को मिलेगा पूर्णकालिक CEO, 5200 आवेदनों की छंटनी के बाद 18 उम्मीदवार रेस में

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *