Thursday , July 30 2026

CA Final November 2026: छूटे उम्मीदवारों के लिए राहत, एक अगस्त से दोबारा भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। जिन अभ्यर्थियों से पहले आवेदन छूट गया था, उन्हें अब एक और मौका मिलेगा। उम्मीदवार 1 अगस्त 2026 से ICAI के आधिकारिक ई-सर्विस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आईसीएआई के अनुसार, दोबारा शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी 5 अगस्त 2026 तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू हुई थी। बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई थी, जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन 22 जुलाई तक स्वीकार किए गए थे।

कौन कर सकता है आवेदन?

सीए फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ICAI द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। अभ्यर्थी का सीए इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना, फाइनल कोर्स में पंजीकरण होना और निर्धारित आर्टिकलशिप पूरी करना या तय समयसीमा के भीतर पूरी होना आवश्यक है। इसके अलावा एडवांस्ड ICITSS सहित अन्य अनिवार्य प्रशिक्षण पूरे होने चाहिए तथा SSP पोर्टल पर अभ्यर्थी का विवरण अपडेट होना चाहिए।

परीक्षा कार्यक्रम

आईसीएआई के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सीए फाइनल ग्रुप-I की परीक्षाएं 2, 4 और 6 नवंबर 2026 को आयोजित होंगी, जबकि ग्रुप-II की परीक्षाएं 9, 11 और 13 नवंबर 2026 को होंगी। इसके अलावा इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट (INTT-AT) और इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट (IRM) की परीक्षाएं भी नवंबर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार ICAI के ई-सर्विस पोर्टल पर लॉग इन करें, CA Final November 2026 Exam Form लिंक पर क्लिक करें, आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन सफल होने के बाद भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना उचित रहेगा.

Check Also

ISRO Recruitment 2026: इंजीनियर बनने का मौका, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी; ₹56,100 से शुरू होगी सैलरी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *