Wednesday , July 29 2026

कंगना का तीखा पलटवार, सीजेपी प्रवक्ता को बताया ‘बेकार-बेरोजगार’, कॉकरोच से की तुलना

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत तथा सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे बयान दिए हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सौरव दास पर निशाना साधते हुए उन्हें “बेकार” और “बेरोजगार” बताया, वहीं सीजेपी और उसके समर्थकों की भाषा और व्यवहार पर भी कड़ी टिप्पणी की।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सौरव दास के एक इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए उनके छात्र होने के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि गूगल पर जानकारी देखने के बाद पता चला कि सौरव दास 28 वर्ष के हैं, ऐसे में वह खुद को छात्र कैसे बता सकते हैं।

अपने पोस्ट में कंगना ने लिखा कि वह पिछले 20 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और सौरव की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी थीं। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने के बाद भी वह फिल्म निर्माता, अभिनेत्री, निर्माता, पटकथा लेखक और उद्यमी के रूप में लगातार काम कर रही हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने सौरव दास को “बेकार” और “बेरोजगार” बताते हुए कुछ नया सीखने की सलाह दी।

एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में कंगना ने सीजेपी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने पार्टी के समर्थकों की भाषा और व्यवहार की आलोचना करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की और कहा कि उनका व्यवहार समाज के लिए उचित नहीं है।

इससे पहले सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कंगना रनौत के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनकी अपनी पार्टी के कई नेता भी उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी कंगना की बातों को ज्यादा महत्व नहीं देती।

यह विवाद हाल के सीजेपी आंदोलन और उससे जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर लगातार बयानबाजी जारी है, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Check Also

एक्शन सीन पड़ा भारी! सर्जरी के बाद राम चरण की पहली झलक आई सामने, 8 हफ्ते रहेंगे आराम पर

साउथ सुपरस्टार राम चरण की कलाई की सफल सर्जरी के बाद उनकी पहली तस्वीर सोशल ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *