Tuesday , July 21 2026

बारिश से बेहाल UP: 33 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, बाराबंकी में रिकॉर्ड बरसात; छत गिरने से पांच लोगों की जान गई

उत्तर प्रदेश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 33 जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 34 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रविवार को पूर्वांचल, तराई और बुंदेलखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 118.8 मिमी बारिश बाराबंकी में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बांदा में 85.6 मिमी, श्रावस्ती में 79.4 मिमी, हमीरपुर में 70 मिमी और रामपुर में 68.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात भी हो सकता है।

उधर, लगातार हो रही बारिश के बीच मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में रविवार रात एक कच्चे मकान की दीवार और छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान जर्जर मकानों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की अपील की है।

Check Also

बिलासपुर की सड़कों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, नीट पेपर लीक और राम मंदिर चंदा विवाद पर सरकार से जवाब मांगा

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय में मंगलवार को कांग्रेस ने विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों को ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *