Friday , September 18 2026

केतन के पिता ने राष्ट्रपति मुर्मु को लिखा पत्र, बोले- 20 दिनों में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

केतन अग्रवाल हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने जल्द न्याय की मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भावुक पत्र लिखा है। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने ईमेल के जरिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की है।

अपने पत्र में विशाल अग्रवाल ने कहा कि वह यह गुहार किसी व्यवसायी या प्रभावशाली व्यक्ति के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसे पिता के रूप में लगा रहे हैं जिसने अपने बेटे को खो दिया है। उन्होंने लिखा कि केतन की नृशंस हत्या के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है और हर दिन एक ही सवाल परेशान करता है कि आखिर उनके बेटे को न्याय कब मिलेगा।

पत्र में उन्होंने एक और व्यक्तिगत त्रासदी का जिक्र करते हुए बताया कि केतन की मौत के महज 20 दिन बाद उनके पिता का भी निधन हो गया। उनका कहना है कि पोते की असमय मौत का सदमा उनके पिता बर्दाश्त नहीं कर सके। इस तरह 20 दिनों के भीतर परिवार ने बेटे और पिता, दोनों को खो दिया, जिससे पूरा परिवार बिखर गया।

विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति से कहा कि उनका परिवार किसी विशेष रियायत या विशेषाधिकार की मांग नहीं कर रहा है। उनकी सिर्फ यही मांग है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, ताकि न्याय में अनावश्यक देरी न हो और दोषियों को जल्द सजा मिल सके।

उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि न्याय में देरी पीड़ित परिवार के दर्द को और बढ़ा देती है। साथ ही, समयबद्ध न्याय से समाज में यह संदेश जाएगा कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है और अपराध करने वालों को सजा जरूर मिलती है।

Check Also

2047 तक तकनीकी आत्मनिर्भरता का लक्ष्य, रक्षा मंत्री बोले- भविष्य की सैन्य तकनीक आज ही विकसित करें

मध्य प्रदेश के धार में प्रस्तावित वराह मार्च को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *