Wednesday , July 29 2026

कानपुर में चिकन लेग पीस के लिए दूल्हा बोला- तलाक

कानपुर में निकाह के दौरान खाने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्ष आमने-सामने आ गया। देखते ही देखते कुर्सियां व बर्तनों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस दौरान दुल्हन पक्ष के चाचा और चचेरे भाई घायल हो गए। गुस्से में दूल्हे ने तलाक दे दिया।

इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने विवाद खत्म किया। बाद में दोनों पक्ष के बीच समझौता हुआ और दुल्हन को विदा किया गया। मामला बिल्हौर में ककवन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस का है। किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।

बारामऊ गांव निवासी लड़की का निकाह बिल्हौर निवासी युवक से था। शनिवार की रात निकाह हो चुका था। इसके बाद शादी की दूसरी रस्म अदा की जा रही थी। बारातियों को खाना खिलाया जाने लगा। इसी बीच लेग पीस और गोश्त को लेकर दूल्हन पक्ष के चाचा और चचेरे भाई का बराती से बहस हो गई।

जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। बराती ने अपने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया, जिससे दोनों को चोट आई। मारपीट की सूचना मिलने पर दूल्हा भी आक्रोशित हो गया। जिस जगह पर निकाह हुआ था, वहां से उसने तलाक का ऐलान कर दिया।

इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव और बढ़ गया। गेस्ट हाउस में देर रात तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और नशे में धुत कुछ लोगों को वहां से हटाया।

दूल्हे की हरकत से दुल्हन पक्ष नाराज

दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के इस कदम पर कड़ा विरोध जताते हुए पहले विदाई से इंकार कर दिया और गंभीर आरोप लगाए। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते का प्रयास शुरू हुआ। मौलवी की मौजूदगी में धार्मिक रीति-रिवाज से निकाह की रस्में दोबारा अदा की गईं। मौलवी के मुताबिक, निकाह के बाद लड़की की उस वक्त विदाई नहीं हुई थी, इसलिए तलाक नहीं माना जाएगा।

इसके बाद दोनों पक्ष की रजामंदी से दुल्हन को विदा कर दिया गया। हालांकि दूल्हे ने एक ही बार निकाह होने की बात कही है।

Check Also

हर कदम पर सुरक्षा, हर रास्ते पर निगरानी: कांवड़ यात्रा के लिए ATS समेत 65 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *