Wednesday , July 29 2026

Mathura: 17 साल की युवती ने लगाया बाबा पर रेप का आरोप, सड़क पर रोने लगी, बोली-बाबा ने रेप किया

मथुरा में 17 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लड़की जोर-जोर से चिल्लाती रही- इस बाबा ने मेरे साथ रेप किया है। लड़की की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लड़की के साथ उसकी मां भी दिख रही है। मां वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कहती है- भैया ऑटो बुलवा दीजिए। इसके बाद लड़की ऑटो से थाने पहुंची।

पुलिस ने लड़की से पूछताछ के बाद केस दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस ने मुताबिक, लड़की की मां ने बाबा को अपना घर दान दे दिया था। उसी में लड़की की मां और बाबा लिव-इन में रहते थे। घटना रविवार दोपहर जैंत थाना क्षेत्र की है। लेकिन, वीडियो आज सामने आया है।

हरियाणा के गुरुकुल में 10वीं में पढ़ती है लड़की

लड़की मूलरूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की रहने वाली है। वह हरियाणा के पलवल में गुरुकुल में 10वीं की छात्रा है। लड़की की मां मध्यप्रदेश में सरकारी टीचर थीं, लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़ दी है। पिता दिव्यांग थे, इसके चलते मां ने उन्हें भी छोड़ दिया था।

इसके बाद मां-बेटी मथुरा आ गईं और थाना जैंत क्षेत्र में रहने लगीं। लड़की पलवल में रहती है और छुटि्टयों में मथुरा आती है। पुलिस के मुताबिक, लड़की की मां ने एक वेशधारी बाबा प्रकाश चंद्र बेहरा को अपना घर दान में दिया था। प्रकाश चंद्र बेहरा उड़ीसा का रहने वाला है। प्रकाश चंद्र करीब 3 साल से उसी घर में रहता है। प्रकाश चंद्र बेहरा सब्जी का ठेला लगाता है।

बताया जा रहा है कि लड़की की मां बाबा के साथ इसी घर में लिव-इन में रहती है। मकान बनवाने के लिए लड़की की मां ने 15 लाख रुपए का बैंक से लोन ले लिया था। इसमें से 5 लाख रुपए चुका भी दिए थे। अभी 10 लाख का लोन बाकी था। लड़की की मां बाबा प्रकाश चंद्र से लोन की किश्त चुकाने के लिए कहती थी। लेकिन, वह मना कर देता था। इसी बात पर प्रकाश और लड़की की मां के बीच लगातार कहासुनी होती रहती थी।

लड़की ने वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर किया हंगामा

रविवार को लड़की ने वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया। वह सड़क पर चीखते-चिल्लाते हुए कहने लगी कि इसने मेरे साथ रेप किया है। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने लड़की को समझा-बुझाकर मामला पूछने का प्रयास किया, लेकिन वह रोती रही।

हंगामा करते हुई लड़की रमण रेती पुलिस चौकी तक पहुंच गई। यहां भी वह चिल्ला रही थी। पुलिस ने समझाकर उसे शांत कराया। इसके बाद उससे पूरे मामले की पूछताछ की।

सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया- मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी प्रकाश चंद्र बेहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

तीन महीने पहले हुई थी शादी, अब मातम: फरहान ने पत्नी का सिर कुचलकर की निर्मम हत्या

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *