Saturday , November 7 2026
Breaking News

निदेशकों एवं कार्यकारी अधिकारी की भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों की दी जानकारी

निदेशकों एवं कार्यकारी अधिकारी की भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों की दी जानकारी

  • किसान उत्पादक कंपनियों के निदेशकों एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

मऊ‌ ब्यूरो

वाराणसी। किसान उत्पादक कंपनियों के निदेशकों एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य निदेशकों एवं कार्यकारी अधिकारी की भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना तथा व्यावसायिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को समूहों में बाँटकर व्यवसाय योजना तैयार करने का अभ्यास कराया गया, जिसे प्रत्येक समूह ने प्रस्तुत भी किया। इस गतिविधि के माध्यम से प्रतिभागियों ने व्यावहारिक रूप से सीखा कि किस प्रकार एक सफल व्यवसाय योजना तैयार कर अपनी संस्था को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में समुन्नति की ओर से निहार कांति ने निदेशकों एवं कार्यकारी अधिकारी की भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अनुराग कुमार एवं श्री सुषांत द्वारा किया गया।
एग्रोनॉमिस्ट डॉ. उदय भी प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित रहे और उन्होंने कृषि-तकनीकी विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *