Friday , November 6 2026
Breaking News

राजस्व कार्यों की समीक्षा को लेकर एसडीएम ने की बैठक, दिए निर्देश

राजस्व कार्यों की समीक्षा को लेकर एसडीएम ने की बैठक, दिए निर्देश

मऊ ब्यूरो

मधुबन। मधुबन तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा को लेकर राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, पटल सहायक की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करना और विकासात्मक गतिविधियों को गति देना रहा। बैठक में तमाम बिंदु जैसे सीएम कृषक दुर्घटना, ई खसरा, आय, जाति, निवास, RCCMS डैशबोर्ड, एंटी भू माफिया,वसूली, स्वामित्व डैशबोर्ड,आईजीआरएस,फॉर्मर रजिस्ट्री, न्यायालय में लंबित पत्रावलियां, आदि बिंदुओं पर तमाम समीक्षा कर रैंकिंग में जल्द से जल्द सुधार करने की बात कही गई। वहीं इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित को आगाह करते हुए कहा कि वे दायित्व के साथ कार्य करके लक्ष्यों को पूरा करें। ताकि रैंकिंग में अपेक्षित सुधार आ सके। इस दौरान राजस्व निरीक्षक योगेंद्र यादव, राजीव सिंह, मंगलेश्वर मौर्य, महेंद्र गुप्ता, लेखपाल आलोक सिंह, शरद पाण्डेय, मनीष सहित समस्त कानूनगो व लेखपाल मौजूद रहें।

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *