Thursday , November 5 2026

मुख्यमंत्री ने की बाबा विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सतुआ बाबा की 12वीं पुण्यतिथि पर उनके आश्रम पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी का भी हालचाल जाना।

बाबा के गर्भगृह में की पूजा, लोककल्याण की कामना भी की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। यहां से मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल बाबा कालभैरव की आरती की और विधि-वि
धान से पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सतुआ बाबा को किया नमन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  मणिकर्णिका घाट पर सतुआ बाबा आश्रम भी पहुंचे। वे यहां सतुआ बाबा की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सतुआ बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर गोरखपुर के सांसद व अभिनेता रवि किशन, मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक नीलकंठ तिवारी आदि मौजूद रहे।

Check Also

जिस एसएचओ से शुरू हुआ विवाद, वही प्रदर्शन से रहे गायब: एसीपी को ‘कॉकरोच’ कहने पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

दिल्ली में पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद का मामला लगातार चर्चा में बना ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *