महाराष्ट्र, झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान, यूपी की 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव की तारीख का ऐलान। यूपी की मिल्कीपुर विस सीट पर अभी चुनाव नहीं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होगा मतदान, महाराष्ट्र में एक ही चरण में होगा मतदान। झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान। यूपी की 9 सीटों पर 13 नवंबर को होगा उपचुनाव। केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान। वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान। 23 नवंबर आयेगा परिणाम।
हाईकोर्ट में मुकदमा लंबित होने के चलते इलेक्शन कमीशन ने नहीं घोषित की यूपी के मिल्कीपुर उपचुनाव की तिथि। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने 2022 आम चुनाव को लेकर हाइकोर्ट में की है रिट। 2022 विधानसभा चुनाव में हारने के बाद गोरखनाथ बाबा ने अवधेश प्रसाद के चुनाव जीतने को लेकर रिट दायर की थी।
Check Also
बहिष्कार की अपील पड़ी फीकी, पीओके चुनाव में PML-N ने बनाई निर्णायक बढ़त
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) विधानसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम ...
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi