Thursday , November 5 2026

मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को दी बधाई

विधानमंडल के मानसून सत्र प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को बधाई दी। सीएम योगी ने पुष्पगुच्छ देकर नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने विश्वास जताया कि मानसून सत्र के सकुशल संचालन में विपक्ष भी बहुमूल्य योगदान देगा। वहीं मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र प्रारंभ होने के पूर्व विधान भवन स्थित नवनिर्मित समिति कक्ष का भी उद्घाटन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा में माननीय अध्यक्ष सतीश महाना के दो वर्ष’ स्मारिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन के गलियारे में सभी का अभिवादन भी स्वीकार किया।

इन कार्यक्रमों के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, मयंकेश्वर शरण सिंह, कांग्रेस विधायक अनुराधा मिश्रा ‘मोना’, सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह, संग्राम सिंह यादव, जयकुमार सिंह जैकी, आकाश सक्सेना, प्रेमसागर पटेल आदि मौजूद रहे।

Check Also

जिस एसएचओ से शुरू हुआ विवाद, वही प्रदर्शन से रहे गायब: एसीपी को ‘कॉकरोच’ कहने पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

दिल्ली में पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद का मामला लगातार चर्चा में बना ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *