Tuesday , March 24 2026

सरकार भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाएगी

भगवान श्री कृष्णा का 5251वॉ जन्मोत्सव 26 अगस्त, 2024 को पूरी दिव्यता एवं भव्यता के साथ मनाए जाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है। इसके लिए कल 25 जुलाई, 2024 को अपरान्ह 3ः00 बजे जनपद मथुरा के उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया है।

यह जानकारी उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी जे0पी0 पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में मा0 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अलावा कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0, संासद मथुरा लोकसभा हेमा मालिनी, संासद राज्य सभा मथुरा, महापौर मथुरा- वृन्दावन नगर निगम, अध्यक्ष जिला पंचायत मथुरा के अतिरिक्त विधायक गणों एवं विधान परिषद मथुरा के अलावा जिला प्रशासन के विभिन्न्ा विभागों के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

इस बैठक में विभिन्न संस्थानों एवं मंदिरों के प्रबन्धक गणों को भी आमंत्रित किया गया है। उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी जे0पी0 पाण्डेय ने बताया कि पौराणिक अभिलेखों के अनुसार इस वर्ष 26 अगस्त, 2024 को भगवान श्री कृष्ण का 5251वॉ जन्मोत्सव-2024 का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

Check Also

अखिलेश बोले- यूपी में लॉ एंड ऑर्डर चरमराया, गोरखपुर में पूर्व पार्षद की बेटी ने सच कहा है

रविवार को अखिलेश यादव ने मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह के दौरान लखनऊ में कई महिलाओं को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *