Thursday , March 19 2026

Lucknow News: लखनऊ के अकबर नगर में फिर बुलडोजर चलाने की तैयारी

लखनऊ। (Lucknow News) राजधानी लखनऊ के अकबर नगर में फिर सर्वे शुरू हो गया है। यहां के जो लोग अदालत नहीं गए हैं उन्हें चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है। रविवार को पांच टीमें सर्वे के लिए लगायी गयी थी। इसमें जिला प्रशासन, नगर निगम तथा एलडीए के अधिकारी शामिल हैं। रविवार को पहले दिन कई ऐसे भवन स्वामी चिन्हित किए गए हैं जो अदालत नहीं गए हैं। आज इन पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। हाईकोर्ट ने अदालत में अपील न करने वालों के निर्माणों तोड़ने पर कोई रोक नहीं लगाई है। ऐसे मकानों व दुकानों को एलडीए ध्वस्त कर रहा है। इसी को देखते हुए अब अपील न करने वालों के निर्माणों को चिन्हित करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। (Lucknow News)

रविवार को पांच टीमों ने अलग अलग जगहों पर जाकर ऐसे भवन स्वामियों को चिन्हित किया जो कोर्ट नहीं गए हैं। उन गरीबों को भी चिन्हित किया जा रहा है जो पीएम आवास के लिए अर्ह हैं। टीमों को अदालत में अपील करने वालों की सूची दी गयी थी। ऐसे में उनके मकानों के अलावा अन्य के बारे में जानकारी की जा रही है। अपील न करने वालों पर आज बुलडोजर चलाया गया। कुकरैल नदी पर कब्जा करके बसाए गए अकबर नगर प्रथम व द्वितीय पर जल्द बुलडोजर चलेगा। इस संबंध में मंडलायुक्त डा रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, एलडीए उपाध्यक्ष डा इंद्रमणि त्रिपाठी सहित कई अधिकारियों ने शनिवार को बैठक करके योजना बनाई थी। हाई लेवल मीटिंग के बाद विधि अनुभाग से अकबर नगर मामले से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला गया था। अकबर नगर प्रथम व द्वितीय में 1068 आवास अवैध हैं। इन्हीं का सर्वे करने रविवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम पहुंची और कार्य तेजी से शुरू किया है जल्द ही ध्वस्त करने की कार्रवाई होगी। वहीं मकान टूटने के दौरान लोग विरोध भी करते दिखे, लेकिन चौकसी के चलते पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने कमान संभाल रखी थी।

Check Also

यूपी में गोवंश काटने का आरोपी एनकाउंटर में ढेर,एक लाख का इनामी था; 2 सिपाही भी घायल

पुलिस एनकाउंटर में कथित गोवंश को काटने वाले शहजाद को मार गिराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *