Monday , March 23 2026
Sitapur Accident News
Sitapur Accident News

Sitapur News: बेकाबू टैंकर ने दो दर्जन पटरी दुकानों को रौंदा

सीतापुर। (Sitapur News) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले की हरगांव कोतवाली क्षेत्र के झरेखापुर चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक टैंकर का ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित हो गया और पटरी दुकानदारों को रौंदते हुए निकल गया। अनियंत्रित टैंकर ने सड़क किनारे बने एक मंदिर से टकराने के साथ 20 से अधिक पटरी दुकानों को रौंद दिया। इस हादसे में पटरी दुकानदारों की दुकानें धराशायी हो गईं। देर रात का मामला होने के कारण कोई जनहानि नही हुई लेकिन पटरी दुकानदारों का सारा सामान खराब हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। (Sitapur News) विस्तृत खबर की प्रतीक्षा करें… 

Check Also

अखिलेश बोले- यूपी में लॉ एंड ऑर्डर चरमराया, गोरखपुर में पूर्व पार्षद की बेटी ने सच कहा है

रविवार को अखिलेश यादव ने मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह के दौरान लखनऊ में कई महिलाओं को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *