यूपी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को कांच नगरी फिरोजाबाद के बने हुए कड़े (कांच की चूड़ियां) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को समर्पित की। इन कांच की चूड़ियों पर जय श्रीराम लिखा हुआ है। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कांच का सामान बनाने के कारण फिरोजाबाद को कांच नगरी के रूप में जाना जाता है। यह एक जिला एक उत्पाद योजना का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि रामलला को कांच की नगरी की तरफ से 10 हजार से अधिक कड़े समर्पित किए गए हैं। इन्हें बनाने में मुस्लिम समाज के लोगों का बड़ा योगदान है। हर समाज के लोगों ने कड़े बनाने में योगदान दिया है। इसके लिए फिरोजाबाद के लोगों को भी बधाई।
Check Also
यूपी बीजेपी की नई टीम की कवायद तेज, विनोद तावड़े कर रहे रायशुमारी
यूपी में भाजपा की नई टीम बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े रविवार दोपहर लखनऊ पहुंचे।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi