Sunday , September 20 2026

प्रदेश अध्यक्ष बोले, जनता की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष जारी रहेगा

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में सहारनपुर से निकली यूपी जोड़ो यात्रा में शनिवार को जबरदस्त उत्साह दिखा। लखनऊ के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश भर से जुड़े कांग्रेस नेताओं ने रकाबगंज से यात्रा की शुरुआत की। नाका, बांस मंडी होते हुए यात्रा चारबाग पहुंची।

इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जनता के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा। यात्रा के जरिए भाजपा को यह एहसास कराया गया है कि जनहित की अनदेखी करने का खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से लखनऊ तक पहुंची पैदल यात्रा में हर जगह पार्टी नेताओं के साथ ही आम जनता ने भी स्वागत किया है। यह स्वागत बता रहा है कि जनता भाजपा के शासन से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है।

Check Also

अयोध्या में रामलला के संघर्षकाल की झलक: टेंट से अस्थायी मंदिर तक की गाथा श्रद्धालुओं के लिए होगी उपलब्ध

अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अब ...