Friday , November 6 2026
Breaking News

राजभर ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, लोकसभा चुनाव की तैयारियों सहित कई मुद्दों पर की चर्चा…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति, लोकसभा चुनाव की तैयारियों सहित भर व राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने के लिए प्रस्ताव पर यथा शीघ्र उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मंगाने पर चर्चा की।

उन्होंने बंजारा जाति की सामाजिक समस्याओं व गोंड और खरवार जाति के जातिप्रमाण पत्र प्रदेश के समस्त जनपदों में सरकार द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी कराने पर चर्चा हुई राजभर ने बताया कि इस दौरान वंचित शोषित वर्गों के हितों से जुड़े अहम विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...