‘सभी जानते हैं कि मुंबई हमले के पीछे हाफिज सईद का हाथ था। भारत में घटी कई घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता है। हमेशा भारत ये बात कहता रहा है, साथ ही हाफिज सईद अंतरराष्ट्रीय आतंकियों की सूची में भी शामिल है लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान ने कभी भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।’ हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के मुद्दे पर केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने ये बात कही।
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की अपील की है और पाकिस्तान को इससे संबंधित दस्तावेज भी मुहैया कराए हैं। बता दें कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत ने हाफिज सईद को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए औपचारिक मांग की है।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi