Thursday , November 5 2026

मीडिया सेक्टर में अडानी की धमाकेदार डील, इस कंपनी की खरीदी समूची हिस्सेदारी

उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) के समूह ने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी भी हासिल कर ली है। हालांकि, कंपनी ने लेनदेन के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी सब्सिडियरी कपंनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने क्यूबीएमएल में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक शेयर खरीद समझौता पूर्ण किया है।

क्या है डिटेल
क्यूबीएमएल व्यापार व वित्त समाचार डिजिटल मीडिया मंच बीक्यू प्राइम का संचालन करती है। एएमजी मीडिया ने इससे पहले क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया लिमिटेड (क्यूबीएमएल) में 47.84 करोड़ रुपये में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। बीक्यू प्राइम को पहले ब्लूमबर्ग क्विंट के नाम से जाना जाता था, जो अमेरिका स्थित वित्तीय समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग मीडिया तथा राघव बहल के क्विंटिलियन मीडिया के बीच एक पूर्व संयुक्त उद्यम था। ब्लूमबर्ग पिछले साल मार्च में इस समझौते से बाहर हो गया था।

कंपनी के शेयर
बता दें कि Quint Digital Ltd के शेयर आज गुरुवार को मामूली तेजी के साथ 157.10 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, इस महीने में यह शेयर 3.32% गिर गए। इस छह महीने में यह शेयर 32.41%

Check Also

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल के सुहास सुब्रमण्यम की जीत: वर्जीनिया से दोबारा बने सांसद, जानें कितने वोट मिले

अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। चुनाव में भारतीय ...