Thursday , November 5 2026
Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार-लेखक एमएस प्रभाकर का 87 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, ‘कामरूपी’ उपनाम से हुए थे प्रसिद्ध

कर्नाटक के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक एमएस प्रभाकर का गुरुवार को निधन हो गया।  प्रभाकर कन्नड़ साहित्य में ‘कामरूपी’ उपनाम से प्रसिद्ध थे।  प्रभाकर ने कर्नाटक के कोलार में अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

प्रभाकर जीवनभर अविवाहित रहे। उनका शव एमएस रमैया अस्पताल को दान कर दिया गया।एमएस प्रभाकर गुवाहाटी विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के शिक्षक रह चुके थे और लगभग चार दशक तक पत्रकार के रूप में काम किया था।

अपने साहित्यिक लेखन के लिए जाने जाते थे। प्रभाकर कन्नड़ साहित्य में अपने एक संग्रह से मशहूर हुए। उनके कन्नड़ उपन्यास ‘Kudure Motte’ के लिए उन्हें कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...