Thursday , November 5 2026

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में दिखी 173 रुपये की तेज़ी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 173 रुपये की तेजी के साथ 55,074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 54,901 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 926 रुपये की तेजी दर्शाती 70,205 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

चांदी तेजी दर्शाता 24.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने से एशियाई कारोबार में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही. आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

 

Check Also

GST Collection Record: त्योहारों ने बढ़ाई सरकार की कमाई, जीएसटी संग्रह में सालाना बढ़ोतरी से खजाना भरा

देश में त्योहारी सीजन के बीच सरकार के राजस्व में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई ...